अब आप अलैक्सा को आवाज लगाकर किसी संस्था को दान भी दे सकेंगे
अब आप अलैक्सा को आवाज लगाकर किसी संस्था को दान भी दे पायेंगे।
प्रौद्योगिकी दिग्गज ने अलैक्सा की एक नयी विशेषता की उद्घोषणा किया है जिसका नाम अलैक्सा डोनेशन्स रखा गया है। यह अमेजन पे से जुड़ी हुयी है जिसके सहयोग से आप किसी गैर-लाभकारी संस्था को दान दे पायेंगे। इसके लिये आपको कहना होगा, “अलैक्सा, डोनेट $10 टू [संस्था नाम]”।
इसके अलावा आप यह भी कह सकते हैं, “अलैक्सा, मेक अ डोनेशन” और तब अलैक्सा आपसे किसी संस्था का नाम चुनने को कहेगी जिसे आप कोई रकम देना चाहेंगे। और तब, वह आपकी अमेजन खाता की भुगतान सूचना लेकर ट्रांजैक्शन पूरा कर देगी।
अभी इस तालिका में केवल 48 संस्थाओं को शामिल किया गया है और ये सभी अमेरिका में कार्यरत हैं। “यह महज एक शुरुआत भर है, तालिका बढ़ती जायेगी”, अमेजन ने अपनी प्रेस रीलिज में कहा।
बकौल कंपनी, अलैक्सा डोनेशन्स के आने से पहले लाखों लोग अमेजन पे के जरिये संस्थाओं को दान करते रहे हैं।
यह प्रयोग भारत के लिये ज्यादा कारगर नहीं होने वाली है लेकिन प्रौद्योगिकी में आने वाली छोटी से छोटी चीज तकनीक के कैमरे की जद में आनी चाहिये और आप अमेजन की भारतीय सजाल से अलैक्सा खरीद सकते हैं।
छवि स्त्रोत: अमेजन
क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा पढ़ा गया यह पोस्ट हजारों को प्रेरित करने वाली है? यदि इसका जवाब सकारात्मक है तो आप अपने वही विचार यहाँ भी दे सकते हैं।